हरियाणा

छात्रा से की छेड़खानी शिकायत करने पर दी परिजनों को जान से मारने की धमकी

सोहना, संजय राघव
जैसे-जैसे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कानून को सख्त किया जा रहा है वही बदमाश इस कानून की कतई परवाह नहीं कर रहे हैं। लगातार नाबालिगों पर यौन शोषण के मामले बढ़ रहे हैं ऐसा ही मामला गांव सिलानी में देखने को मिला जहां पर एक स्कूली छात्रा को एक युवक करीब एक महीने से छेड़ रहा था ।जब छेड़खानी की शिकायत युवक के परिजनों से की तो उन्होंने छात्रा व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे डाली ।इस मामले में सोहना महिला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है. वहीं अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है.

जानकारी के अनुसार एक महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी गांव के स्कूल में पढ़ती है। पड़ोस में रहने वाला सचिन एक महीने से लगातार उसकी लड़की को स्कूल जाते समय अश्लील हरकतें करता था। उसे फोन दिलाने की बात करता है कई बार उसने घर पर आकर भी उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया ।जब इसकी शिकायत लेकर उन्हें उनके परिजनों से मिली तो उसके भाई ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली.
महिला थाना प्रभारी सीमा ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ 34, 341, 506 ,509 पोस्को 12 के तहत मामला दर्ज कर दिया है आरोपी की तलाश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *