हरियाणा

सीआईए-1 पुलिस ने मादक पदार्थ सहित युवक को किया काबू 

Share now

रमेश तंवर, कैथल

नशा तस्करों की धरकपड़ के लिए चलाई जा रही मुहिम तहत सीआईए-1 पुलिस द्वारा डस्ट गश्त दौरान गांव पाई क्षेत्र से करीब 26 वर्षीय युवक को काबु कर आरोपी के कब्जा से 415 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी से पुछताछ करते हुए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइंम ब्रांच प्रथम प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर सिंह की अगुवाई में सहायक उपनिरिक्षक बलराज सिंह की टीम सरकारी गाड़ी पर डस्ट गश्त दौरान पुंडरी से राजौंद की तरफ जा रही थी। पुलिस जब सिनियर स्कैंडरी स्कूल पाई के नजदीक पहुंचे, तो गांव से मेन रोड की तरफ आ रहा एक संदिग्ध युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर एकदम स्कूल दीवार की आड में बैठ गया। पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर गाड़ी रोककर युवक विक्की निवासी जखौली अड्डा कैथल हाल वासी पाई को काबु किया गया, जो हाथ मेें पारदर्शी पोलिथिन पन्नी लिए हुए था। नियमानुसार कार्रवाई उपरांत ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जा मेें पोलिथिन से 415 ग्राम गांजा फूल-पत्ती व 200 रुपये नकदी बरामद की गई। थाना पुंडरी में मामला दर्ज कर आरोपी को मौका पर पहुंचे पुंडरी पुलिस के सहायक उपनिरिक्षक जयपाल द्वारा आगामी जांच अमल में लाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *