दिल्ली

नईम मलिक ने केजरीवाल को लिखा पत्र, 3 माह का बिजली का बिल माफ करने की मांग

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली

छत्ता लालमिया रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट नईम मलिक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन को एक पत्र लिखकर दिल्लीवासियों का 3 महीने का बिजली का बिल माफ करने की मांग की है| मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में नईम मलिक ने कहा है कि कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है| इसके कारण लोगों के कारोबार पूरी तरह से चौपट हो गए हैं और उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है| ऐसे में दिल्ली सरकार से यह निवेदन है कि वह दिल्ली की जनता का मार्च, अप्रैल और मई महीने का बिजली का बिल माफ करें| इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी| मलिक ने कहा कि इस संकट की घड़ी में हमें मिलजुल कर काम करना होगा और एक दूसरे के काम आना होगा| उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट भी किया है. बता दें कि नईम मलिक लॉक डाउन के दौरान लगातार जरूरतमंदों को भोजन व अन्य सामान मुहैया कराने में जुटे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *