पंजाब

वार्ड के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में फेल साबित हुई पार्षद और विधायक : राघव सहगल

जालंधर (प्रेस नोट)

नगर निगम वार्ड नंबर 54 से युवा भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद के पुत्र टिक्कू सहगल ने मौजूदा पार्षद रीटा शर्मा और विधायक बावा हैनरी को वार्ड के प्रति अपनी जिम्मेदारियों में पूर्ण रूप से फेल बताते हुए आरोप लगाया कि जब पूरा संसार करोना वायरस की महामारी से झुंज रहा था इस समय के दौरान जहां दोनों कांग्रेसी नेता इलाके में से गायब रहे वही रास्ता मोहल्ले में पिछले कई महीनों से चल रही सीवरेज की समस्या को हल कराने में भी विफल रहे सहगल ने कहा यह पहला मौका नहीं है जब पार्षद और विधायक बनने के बाद कांग्रेसी नेता इलाके से गायब रहे हैं अब लोगों का गुस्सा फूट रहा है टिक्कू सहगल ने कहा विधायक और पार्षद इस बात को अच्छी तरीके से समझ ले कि जनता अब चुप बैठने वाली नहीं है इस तरह के आंदोलन जारी रहेंगे और जिस तरह का गैर जिम्मेदाराना बर्ताव विधायक और काउंसलर द्वारा किया जा रहा है उसका जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में लोग जरूर देंगे टिक्कू सहगल ने कहा कांग्रेस के नेताओं की सोच सत्ता पर काबिज होने तक होती है जबकि क्षेत्र का जितना भी विकास हुआ है वह पूर्व सीपीएस केडी भंडारी के कार्यकाल में हुआ है ना उससे पहले जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में किसी इतना विकास करवाया और ना ही मौजूदा विधायक विकास करवाने में कामयाब हो पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *