यूपी

पति को लेकर होता था झगड़ा, पत्नी ने गोलियों से छलनी कर दिया गर्भवती सौतन का सीना, फिर ताकती रही लाश को, जानिए क्यों और कहां..

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक महिला ने अपनी गर्भवती सौतन का सीना गोलियों से छलनी कर दिया. इतना ही नहीं सौतन के सीने में गोलियां उतारने के बाद भागने की जगह वो महिला मौके पर खड़ी होकर उसकी लाश को देखती रही. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
मामला यूपी के मुरादाबाद जिले का है. आरोपी महिला ने देसी तमंचे से वारदात को अंजाम दिया. सरे बाजार हुई हत्या से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को मौके से ही हिरासत में ले लिया। यह वारदात सोमवार देर रात की है. थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के हरथला इलाके में शबाना नाम की महिला ने घटना को अंजाम दिया है.

आलिया
आलिया

बताया जाता है कि मऊ नया गांव का रहने वाला मोहम्मद जफर ट्रक मालिक है। उसने बीस साल पहले नूरपूर की रहने वाली शबाना से शादी की थी। उसके बाद करीब 10 साल पहले जफर ने आलिया नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। आलिया हरथला स्थित विद्या नगर में किराए के मकान में रह रही थी और जफर वहां आता जाता था।
बताया जाता है कि शबाना और आलिया के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। आलिया गर्भवती थी. सोमवार देर रात वह अपनी चार साल की बेटी जिया और पड़ोस में रहने वाली युवती मुस्कान के साथ दवा लेने गई थी। लौटते समय मुरादाबाद के विद्या नगर में एक दूध की डेयरी के पास उसकी मुलाकात शबाना से हो गई. शबाना ने उसे देखते ही तमंचा निकाला और गोलियों से छलनी कर दिया. जिससे आलिया जमीन पर गिर पड़ी।
फायरिंग देख मुस्कान ने आलिया की बेटी जिया को उठाया और मौके से भागकर जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर नवल मारवाह मौके पर पहुंचे और शबाना को हिरासत में ले लिया। पुलिस आलिया को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी अमित पाठक, एसपी सिटी अमित आनंद और एएसपी दीपक भूकर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटना स्थल की जांच कराई गई। आलिया का पति जफर शहर से बाहर गया हुआ है। पड़ोसियों ने उसे फोन पर घटना की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *