हरियाणा

 चोरी करने आए चोरों ने किया परिवार के लोगों पर हमला, 2 घायल 

सोहना, संजय राघव

गांव  रानीका सिंघोला में बीती रात चोरों ने परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया। चोरों ने एक युवक की गर्दन दबा कर उसे जान से मारने का प्रयास किया जब उसका दूसरा भाई उसे बचाने के लिए आया तो अज्ञात चोरों ने उस पर लोहे की रॉड से  हमला कर दिया ।मामले में अज्ञात चोर मोबाइल व नगदी लेकर बाइक से मौके से फरार हो गए । इस मामले में दोनों ही घायलों को सोहना के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने घायलों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.


पीड़ित विरहम ने बताया कि बताया कि बीती रात जब वह दोनों भाई अपने कमरे में सोए हुए थे उनके कमरे का दरवाजा नहीं है उनके दोनों ही मोबाइल उनके पास रखे हुए थे। रात को उसके छोटे भाई के पास चोर जब मोबाइल उठा रहे थे इस दौरान उसकी आंख खुल गई  तो चोरों ने उसके भाई की गर्दन दबा दी जिससे उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो चोर उसके हाथ पर  काट लिया । शोर सुनकर जब वह खड़ा हुआ तो चोरों ने उस पर पर एक मजबूत लोहे की चीज से हमला कर दिया व मौके से फरार हो गए
घायल उधम ने बताया कि जब उसे आहट हुई उसी दौरान चोरों ने उसकी गर्दन को  दबाना शुरू कर दिया जब उसने गर्दन को छुड़ाना चाहा तो एक चोर उसके हाथ पर  खा गया ।शोर सुनकर उसका भाई खड़ा हुआ तो भाई पर चोरों ने हमला कर दिया व चार दिवारी  से कूदकर बाइक से चोर फरार हो गए। चोर नकदी व मोबाइल ले गए.

जांच अधिकारी एस आई संजीव कुमार ने बताया कि घायलों के बयान के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है वह आसपास क्षेत्र में चोरों की पता लगाया जा रहा हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *