पंजाब

भगत सिंह के सपनो का भारत बनाने के लिए चाईना के सामान का बहिष्कार करना होगा : किशन लाल शर्मा

Share now

जालन्धर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की और से चलाई गयी विशेष मुहिम आज शहीदे आज़म भगत सिंह चौक में पहुंची यहां युवाओं ने भगत सिंह की प्रतिमा के आगे संकल्प लिया कि हम चाईना के सामान का बहिष्कार करेंगे। इस अवसर पर भारत माता की जय, वंदेमातरम, भगत सिंह तेरी सोच ते पहरा दियागें ठोक के नारे लगाए।
इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के पंजाब प्रधान किशन लाल शर्मा ने युवाओं को कहा कि भगत सिंह जैसे अनेकों कान्तिकारी वीरों ने शहादते देकर भारत को आजाद कराया है इस आजादी को बरकरार रखना हर भारतीय युवा का कर्तव्य है और इस लिए जो चाईना बार्डर पर भारतीय सैनिक शहीद हुए है उस चाईना के सामान का बहिष्कार ही भारतीय सैनिकों को सच्ची श्रृद्धांजलि है।
उन्होने कहा कि भगत सिंह के सपनो का भारत बनाने के लिए हर भारतवासी का कर्तव्य है कि भारतीय सामान खरीदे तभी भारत आत्मनिर्भर भारत बनेगा।
इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के जिला अध्यक्ष संजय पराशर ने कहा कि भारतीय लोगो की और से भारतीय सामान खरीदना ही सच्ची देश भक्ति है और उन्होने कहा यह आदोलन जन जन तक लेकर जाएंगे।
इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के उप प्रधान कुणाल अग्रवाल ने कहा कि जब तक हम भारतीय सामान का प्रयोग नही करेगे तब तक हम आर्थिक तौर पर मजबूत नही हो पाएंगे।
उन्होने कहा भारत को अगर आर्थिक और धार्मिक तौर पर मजबूत बनाना है तो हमे स्वदेशी का प्रयोग करना ही होगा।
इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ो लोगो को पम्फलेंट बांट कर चाईना के सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर किशन लाल शर्मा, संजय पराशर, बोबिन शर्मा, अजमेर सिंह बादल, सिमरदीप सिंह, गुरदेव सिंह देबी, नवदीप सिंह, गुरमीत सिंह निक्कू, राजेन्द्र शर्मा, राजीव तिवारी, नरेश शर्मा, शिव दुग्गल, राजिन्दर सिंह गुग्गा, हनी दादर, कमल ग्रोवर, पुरूषोतम कुमार, जगदीश कौंडल, बीरबल शर्मा, अजीत शर्मा, अमरजीत सिंह बिरदी, जसविन्द्र सिंह कलसी, केशव शर्मा, राघव शर्मा, ललित कुमार, सुदेश कुमार, सन्नी महाजन आदि कई लोग उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *