यूपी

धूम- धाम से मनाया गया अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिवस

Share now

अमित पाठक, प्रयागराज

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के 47वां जन्मदिवस शिवकुटी में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जन्म दिन पर सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए मुख्य अतिथि डा. मानसिंह यादव एमलसी प्रत्याशी ने हेला समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले नन्दू हेला सहित सैकड़ों लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
इसी क्रम में समाजवादी लोहिया वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल ने नन्दू हेला का स्वागत किया और कहा कि हेला समाज जुड़ने से समाजवादी पार्टी को बल मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृषणमूर्ति सिंह यादव ने किया।
निर्वतमान महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन के नेत्रृत्व में केक काट कर दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम में राजेन्द्र पासी, जितेन्द्र हेला, सुमित यादव, रवि सिंह यादव, संदीप कुमार सहित सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *