यूपी

विधायक ने बीच बाजार लोगों के मोबाइल से डिलीट करवाए चाइनीज एप

Share now

विकास द्विवेदी, बहराइच

सदर विधायक ने डिलीट कराये चीनी ऐप
महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष ने दिया साथ
बहराइच 01 जुलाई। केन्द्र सरकार द्वारा देश मे चीनी ऐप को प्रतिबन्धित किये जाने के बाद लोगो के मोबाइल से चीनी ऐप डिलीट कराने के लिये भाजपा की महिला मोर्चा द्वारा अभियान शुरू किया गया।
अभियान की शुरूआत कराते हुए पूर्व मंत्री व सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष एकता जायसवाल के साथ पीपल चैराहा स्थित मुख्य बाजार मंे राहगीरो को चीनी ऐप डिलीट करने की सलाह दी और उनके मोबाइलो से चीनी ऐप डिलीट करवाने मे मदद की।
वही भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष एकता जायसवाल के नेतृत्व में 4-5 कार्यकर्ताओ की टोली ने नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानो पर आमजन से चीनी ऐप डिलीट कराने का आग्रह किया तथा बिना मास्क पहने मिलने वाले राहगीरो को मास्क वितरित किया। कार्यकर्ताओ ने राहगीरो को जागरूक करते सलाह दी कि कोरोना से बचाव हेतु आवश्यक रूप से मास्क का प्रयोग करे। यह अभियान नगर के विभिन्न चैक-चैराहो पर आगामी दिनो में भी जारी रहेगा।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *