यूपी

सपा जिला अध्यक्ष अगम मौर्य के भाई का बीमारी से निधन, सपा नेताओं में शोक की लहर, अंतिम विदाई देने दूर-दूर से पहुंचे लोग

नीरज सिसौदिया, बरेली
समाजवादी पार्टी के बरेली जिला अध्यक्ष अगम मौर्य के भाई आदित्य मौर्य का आज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर बरेली लाया गया। शव का अंतिम संस्कार दोपहर बाद पीआर पब्लिक स्कूल खजुरिया घाट पर किया गया। आदित्य मौर्य युवा थे और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। इतनी छोटी सी उम्र में आकस्मिक निधन से पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। उनके निधन पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, कैंट विधानसभा से सपा के टिकट के प्रबल दावेदार इंजीनियर अनीस अहमद खां, उपजा प्रेस क्लब से अध्यक्ष और सपा नेता डा. पवन सक्सेना, साधना मिश्रा, ब्रह्म स्वरूप सागर, पार्षद शमीम अहमद, अब्दुल कय्यूम खां मुन्ना, जयप्रकाश जेपी, नसीम अहमद, हाजी तसव्वर खां, पूर्व मंत्री अता उर रहमान, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, डा. मो. खालिद, पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम, मोंटी शुक्ला, शुभलेश यादव, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, मो. कलीमुद्दीन, डा.गौरव सक्सेना सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *