पंजाब

फिरोजपुर मंडल के नए सीनियर डीसीएम ने संभाला पदभार, पढ़ें किसको मिली कमान?

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली 

चेतन तनेजा ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, फिरोजपुर का कार्य भार संभाल लिया है | उन्होंने वर्ष 2011 में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा संचालित सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसमें उन्हें भारतीय रेलवे ट्रैफिक सर्विस मिला | उन्होंने सहायक परिचालन प्रबंधक/फिरोजपुर, मंडल परिचालन प्रबंधक/मुरादाबाद, स्टेशन डायरेक्टर/ जम्मू तवी इत्यादि पदों पर कार्य किया है | श्री तनेजा ने कहा कि वे मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल की मार्गदर्शन में कार्य करेंगे, जिससे फिरोजपुर मंडल का नाम रोशन हो | वे यात्रियों तथा कर्मचारियों के हित में कार्य करेंगे | उनका प्राथमिकता यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करना तथा उनकी शिकायतों को दूर करना होगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *