देश

कोरोना ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में आए 50 हजार से भी ज्यादा मामले

नई दिल्ली, एजेंसी 

देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. रोज संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. इस बार यह संख्या 52 हजार के पार पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 53,123 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, 775 और लोगों की मौत हो गई।

बता दें कि भारत में अब तक कोरोना के 15,83,792 मामले हो चुके हैं। इनमें 10,20,582 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से होनी वाली मौत के आंकड़ों की बात करें तो अभी तक इस महामारी ने 34,968 लोगों की जान ले ली हैं।

टेस्टिंग की बात करें तो भारत में 29 जुलाई यानी कल कोरोना के 4,46,642 सैंपल की कोरोना टेस्टिंग हुई। इसके साथ ही अभी तक देश में कोरोना के 1,81,90,382 सैंपल को कोविड टेस्टिंग हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *