देश

पोर्न वेबसाइट पर डाल दीं कॉलेज छात्राओं की तस्वीरें

Share now

बंगलुरू, एजेंसी

सोशल मीडिया से कॉलेज छात्राओं की तस्वीरें उठाकर उन्हें एडिट कर पोर्न वेबसाइट पर अपलोड करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
बेंगलुरु में एक पोर्न वेबसाइट पर कॉलेज की छात्राओं की तस्वीरें अपलोड करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा कि छात्राओं के फोटो उनके सोशल मीडिया अकाउंट से लिए गए थे. पोर्न वेबसाइट से तस्वीरें अब हटा दी गई हैं. वरिष्ठ अधिकारी संदीप पाटिल ने ट्वीट किया, ” CCB साइबर क्राइम विंग ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने पोर्न साइट्स पर पीड़िताओं की तस्वीरें अपलोड कीं थीं. मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है .”

बता दें कि मामले में कार्रवाई तब की गई जब छात्रों के एक समूह ने सोशल मीडिया तस्वीरों के गलत इस्तेमाल करने को लेकर पुलिस से शिकायत की. बेंगलुरु के छात्रों ने पुलिस को एक पत्र लिखा, “कॉलेज के छात्र असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अपने सोशल स्पेस को लेकर चिंतित हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *