देश

बीएसफ के जवान ने अधिकारी को मारी गोली

मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के एक जवान ने दो लोगों को गोली मार दी है। इनमें एक अधिकारी और एक आरोपी का साथी जवान शामिल है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में उसने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, 3-4 अगस्त की रात को बीएसएफ की चौकी पर तैनात उत्तम सूत्रधार (बटालियन-146) ड्यूटी पर तैनात था। करीब 3.23 बजे रात में उसने अपने सर्विस राइफल से दो राउंड हवाई फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनते ही पास के इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भट्टी और जवान अनुज कुमार वहां पहुंचे। इसके बाद उत्तम सूत्रधार ने इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भट्टी और जवान अनुज कुमार पर फायरिंग कर दी।
दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि आरोपी फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *