मनोरंजन

बॉलीवुड के खलनायक की हालत गंभीर, अस्पताल में नहीं हो रहा सुधार, कोरोना टेस्ट भी हुआ

मुंबई, एजेंसी
फिल्म रॉकी से बॉलीवुड में कदम रखने वाले और फिल्म खलनायक के किरदार को अमर बनाने वाले जाने माने बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी हालत में कुछ खास सुधार नहीं हो रहा है. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी.

उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई है. उन्हें कोरोना का कोई खतरा नहीं है. इसकी जानकारी खुद संजय दत्त ने एक ट्वीट कर दी है. इस मुश्किल घड़ी में फिलहाल संजय दत्त अकेले हैं. उनकी पत्नी मान्यता फिलहाल बच्चों के साथ विदेश में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *