उत्तराखंड

एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी ने कॉलेज छात्रा को उतारा मौत के घाट

पिथौरागढ़, एजेंसी 
एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने बीए में पढ़ने वाली छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी फिलहाल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति गांव में ही रहता था, जबकि छात्रा पिथौरागढ़ महाविद्यालय से पढ़ाई कर रही थी। आरोपी कई बार छात्रा को परेशान करते रहता था, आरोपी ने छात्रा को चेतावनी दी थी कि यदि वह कहीं और शादी करेगी तो आरोपी उसको मार देगा।
आरोपी राजेश चंद्र जिसकी उम्र 32 साल है वह ज्याल गांव में ही रहता है और अक्सर गांव की रहने वाली 22 साल की कविता भट्ट को परेशान करते रहता था। कविता भट्ट पिथौरागढ़ महाविद्यालय में स्नातक की छात्रा थी, बताया जा रहा है कि आरोपी राजेश चंद्र कविता भट्ट से एकतरफा प्यार करता था। कई बार उसने कविता भट्ट को धमकी भी दी थी कि अगर उसकी कहीं और शादी हुई या किसी और लड़के के साथ उसने दोस्ती की तो वह उसकी हत्या कर देगा।
बताया जा रहा है कि कविता भट्ट अपने गांव में खेत में काम कर रही थी तभी राजेश चंद वहां पहुंच गया, राजेश ने कविता भट्ट को परेशान करने की कोशिश की, जिस पर कविता भट्ट ने विरोध किया। विरोध करता हुआ देख राजेश चंद ने कविता भट्ट के गले में दरांती से कई वार किए, इस हमले के बाद कविता भट्ट को उसके परिजन पिथौरागढ़ अस्पताल लेकर आए, लेकिन कविता भट्ट ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आरोपी राजेश चंद्र घटनास्थल से फरार हो गया है, पुलिस राजेश चंद की तलाश कर रही है, उसकी नेपाल भागने की भी आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *