बिहार

जान देकर चुकानी पड़ी प्यार की कीमत, पढ़ें क्या है पूरा मामला?

पटना, एजेंसी
प्यार में जीने मरने की कसमें तो हर कोई खाता है लेकिन बिहार के एक युवक को प्यार की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है. प्रेमिका के परिजनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया.
बिहार के गया में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पर एक युवक को प्यार करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. प्रेमी युवक को पहले लाठी और डंडे से पीटा फिर उसका गला दबाया गया और उसकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई. यह दिल दहला देने वाली घटना जिला के इमामगंज की है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. मृतक की पहचान ढिबर गांव के रहने वाले 19 साल के संजीव कुमार के तौर पर हुई है. मृतक युवक के पिता जुगेस प्रसाद और दादी विमला देवी ने बताया कि प्रेम-प्रसंग को लेकर उसकी गला दबाकर हत्या की गई है. वहीं मृतक की बहन का कहना है कि मेरे भाई के पड़ोस में रहने वाले विकास कुमार की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था दोनों अक्सर फोन पर बता किया करते थे. एक विकास ने मेरे भाई को धमकी दी थी.मृतक के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि विकास कुमार और उसके साथियों ने मिलकर उनके बेटे की हत्या की है. विकास कई बार संजीव को मारने की धमकी दे रहा था. परिवार को विकास का शव घर के पीछे खेत में मिला था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *