यूपी

19 मंडल और आठ ब्लॉकों पर हुआ भाजपा का किसान सम्मेलन, उमड़े किसान

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली 
आज पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जयंती बरेली जिले में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया ।बरेली जिले के सभी 19मंडलों पर, 8 ब्लॉकों पर एवं सभी ग्राम पंचायतों पर किसान सम्मेलन/गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में किसान उपस्थित रहे सभी ब्लॉकों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर सभी किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के किसान संवाद कार्यक्रम को सुना , जिसमें प्रधानमंत्री ने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 9 करोड किसान परिवारों के बैंक खातों में 18 हज़ार करोड़ की नई किस्त का हस्तांतरण किया गया व प्रधानमंत्री जी ने कृषि बिल को समझाते हुए देश को संबोधित किया।
इन सभी कार्यक्रमो में अलग अलग स्थानों पर मुख्य अतिथि के रूप में जिले के सभी जन प्रतिनिधि व भाजपा के जिले व क्षेत्र/प्रदेश के पदाधिकारी रहे।


इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्य्क्ष केम अरोरा, मेयर उमेश गौतम, विधायक बहोरन लाल मौर्य, विधायक केसर सिंह गंगवार, विधायक डीसी वर्मा , विधायक छत्रपाल गंगवार, शहर विधायक अरुण कुमार, ललित कला अकादमी के अध्य्क्ष राजेन्द्र पुंडीर, रविन्द्र सिंह राठौर, हर्षवर्धन आर्य, दुष्यंत गंगवार, पूरनलाल लोधी, सुभाष पटेल, गुलशन आनंद, सोमपाल शर्मा, वीरपाल गंगवार,अजय सक्सेना, अभय चौहान, नीरेंद्र राठौर, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, अंकित शुक्ला, राहुल साहू, मुकेश राजपूत, चंचल गंगवार, निर्भय गुर्जर, नरेंद्र गंगवार, रामप्रकाश गंगवार, देवेंद्र सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *