यूपी

तानाशाही, अन्याय और अत्याचारी सरकार के खिलाफ प्रसपा करेगी आवाज बुलंद : वीरपाल सिंह यादव

नीरज सिसौदिया, बरेली 

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की दूसरे दिन की पदयात्रा परसाखेड़ा से शुरू हुई। पदयात्रा को पूर्व सांसद एवं प्रदेश प्रमुख महासचिव श्री वीरपाल सिंह यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तानाशाह रवैया अपनाया जा रहा है लोकतंत्र खतरे में है , जिसका जीता जागता उदाहरण 10 माह पूर्व जिस तरीके से पूर्व मंत्री आजम खान साहब पर बकरी चोरी का मुकदमा लिखा गया मुकदमा सही है या गलत का निर्णय तो अदालत करेगी ।परंतु सरकार के तानाशाह रवैया के खिलाफ किसी ने आवाज तक नहीं उठाई और यही कारण रहा कि उसके बाद आजम खान साहब पर और उनके परिवार पर 100 से ज्यादा मुकदमे लिखे गए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद श्री वीरपाल सिंह यादव जी ने कहा यह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया सरकार के तानाशाही रवैया , अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी ।


जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि सरकार की अत्याचारी नीतियों के खिलाफ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया गांव गांव जाकर प्रचार प्रसार करेगी और आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का विकल्प केवल प्रसपा ही होगी।
महानगर अध्यक्ष डॉ. मो. खालिद ने कहा कि बरेली महानगर में स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे शहर को खोद कर रख दिया है कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है जिससे यहां के प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का नजरिया जनता के प्रति उदासीनता को दर्शाता है।
पदयात्रा में 5 गांव परसाखेड़ा बंजरिया गोकलपुर गोटिया लालपुरा में हुई और यहां के इकबाल हुसैन मंसूरी ,कफील अंसारी, डॉक्टर चंद्रपाल सिंह बघेल ,धर्मेंद्र साहू ,मुन्ना अंसारी, इरशाद ,दिलशाद ,मुख्तार खान, अबरार खान आदि लोगों ने पूर्व सांसद श्री वीरपाल सिंह यादव का ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव रमेश बघेल, बेचेलाल गंगवार , डॉ रविंद्र यादव ,अशोक यादव,प्रेमपाल सिंह यादव,विशाल यादव, भारत यादव जमुना प्रसाद मौर्य,आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *