यूपी

सपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने शुरू की संगठन की समीक्षा, होटल में मिलने पहुंचे टिकट के दावेदार

नीरज सिसौदिया, बरेली
पूर्व राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा के बरेली आगमन के साथ ही टिकट के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। पीलीभीत में संगठन की समीक्षा बैठक के बाद नंदा बरेली में भी संगठन की समीक्षा कर रहे हैं। स्थानीय फन सिटी के बगल में स्थित हवेली रिसॉर्ट में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे संगठन के पदाधिकारियों की बैठक शुरू हुई। इसमें जिले भर के पदाधिकारी और पार्षद भी बुलाए गए हैं।
इससे पहले मंगलवार रात नंदा बरेली पहुंचे थे। यहां होटल रेडिसन में उन्होंने रात्रि विश्राम किया था। रात में ही उनसे मिलने के लिए टिकट के दावेदारों और पार्टी नेताओं की भीड़ जुटने लगी थी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, बहेड़ी से टिकट के प्रबल दावेदार नसीम अहमद सहित कई पार्टी नेता उनके साथ रहे।

वहीं, सुबह होते ही नेताओं की भीड़ उनसे मिलने के लिए उमड़ पड़ी। कैंट सीट से टिकट के प्रबल दावेदार इं. अनीस अहमद खां, भोजीपुरा से हाजी तसव्वर खां, बिथरी से टिकट के दावेदार और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवचरण कश्यप, कैंट से टिकट के दावेदार नूतन शर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उनसे मिलने पहुंचे।
इसके बाद वह समीक्षा बैठक में पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक बैठक जारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *