हरियाणा

दिनदहाड़े महिला वकील की बाइक सवार नकाबपोश ने छीनी चेन

सोहना, संजय राघव

सोहना में इस समय बदमाशों का जमकर आतंक है ताजा मामला सोहना के चिल्ड पॉइंट पर देखने को मिला जहां पर महिला वकील व लीगल एडवाइजर की बाइक पर सवार नकाबपोशो ने सोने चेन छीन ली मौके से फरार हो गए। हैरान कर देने वाली बात है कि चंद ही दूरी पर पुलिस के 112 नंबर वैन खड़ी थी लेकिन उसमें सवार जवानों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास नहीं किया।

जानकारी के अनुसार महिला वकील एवं लीगल एडवाइजर साधना राघव करीब 1 बज कर 45 मिंट पर सोहना कोर्ट से अपने बेटे के साथ घर पर जा रही थी। इसी दौरान जब है चिल्ड पॉइंट पर कुछ सामान खरीद रही थी। इसी दौरान अपाचे बाइक पर दो युवक आए उन्होंने महिला वकील की चेन छीन कर मौके से फरार हो गए। इस मामले में सोहना पुलिस को सूचित किया थाना प्रभारी ने मामले की भनक पाते क्षेत्र के चारों तरफ नाकाबंदी कर दी लेकिन पुलिस को कोई भी कामयाबी नहीं मिली।
112 नंबर वैन के सामने से भागे आरोपी

सुरक्षा के लिए जैसे चिल्ड पॉइंट के समीप पुलिस की 112 सहायता वैन खड़ी हुई थी लोगों ने इस घटना के बाद जब शोर मचाया लेकिन 112 नंबर पर तैनात जवानों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास नहीं किया।
गांव दौलाह में युवकों को दिखाया तमंचा आरोपियों ने चैन स्नैचिंग होने के बाद जैसे ही इस मामले की भनक क्षेत्र में पड़ी इस दौरान आरोपी गांव दौलाह होकर जा रहे थे उन्होंने एक दुकान से पानी खरीदा उसी समय कुछ वक्त मौके पर आए वह उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने उस समय जेब से तमंचा निकालकर उन्हें डरा दिया वहां से भाग गए
थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है वही रास्तों के सहारे लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *