झारखण्ड

आज सेवा निवृत्त हो रहे हैं ऊपरघाट के थाना प्रभारी

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
बेरमो अनुमंडल के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित पेंक-नारायणपुर थाना के थाना प्रभारी अरूण कुमार शर्मा रविवार को सेवानिवृत हो जाऐंगे। थाना प्रभारी अरूण कुमार शर्मा यहां पर 8 जुन 2020 को बतौर थाना प्रभारी योगदान दिए थे। इन पांच माह के कार्यकाल में थाना प्रभारी ने ऊपरघाट में कोयले के अवैध धंधा के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर इस थाना के इतिहास में 3 ट्रक, सात ट्रैक्टर, दर्जनों बाइक सहित 120 टन अवैध कोयला जब्त किए। इसके अलावे नक्सल पर भी थाना प्रभारी ने एक हार्डकोर नक्सली सहित एक लैंड माइंस भी बरामद किए। दूसरी और इनके द्वारा चलाए गए शराब के खिलाफ अभियान काफी सुर्खियों में रहा। शराब का नैहर (मायके) कहा जाने वाला बरई और बुड्डगढ़ा में छापामारी भारी मात्रा में महुआ शराब और जावा महुआ के अलावे एक बोलेरो वाहन में लाखों की अंग्रेजी शराब जब्त किए। इससे पहले पलामू, पांडु, लखौटी, उटारी, पींड्राजोरा और टुंडी में बतौर थाना प्रभारी योगदान दे चुके हैै। एक फरवरी को इनके याद में थाना परिसर में एक विदाई समारोह रखी गयी है। Indiatime24.com से बातचीत में थाना प्रभारी अरूण कुमार शर्मा ने कहा कि 40 साल पुलिस सर्विस काम किए, लेकिन जो प्यार और सहयोग ऊपरघाट के लोगों ने दी। उसे भुलाया नहीं जा सकेगा। रिटाईड के बाद भविष्य के बारें में उन्होंने कहा कि गांव में समाज से जुडकर अंतिम समय तक समाजसेवा करूंगा।
फोटो-थाना प्रभारी अरूण कुमार शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *