एजेंसी, रायपुर
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले तो अक्सर सामने आते रहते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक युवक ने खुद तो प्रेमिका के शरीर और उसकी भावनाओं से खिलवाड़ करने के बाद अपने दोस्तों के हवाले कर दिया. दोस्तों ने युवती से रेप कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगे. युवती ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को की है.
21 साल की युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोनू शर्मा नाम के एक युवक ने पहले तो उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए. जब वह सोनू के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी तो सोनू के दोस्त वेद प्रकाश तिवारी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और निर्वस्त् अवस्था में उसकी तस्वीरें भी खींच लीं. फिर वेदप्रकाश ने तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
वहीं, उरला थाना पुलिस के मुताबिक, सरोरा इलाके में रहने वाली युवती की गुढ़ियारी निवासी सोनू से दोस्ती थी. उसने पहले युवती से शारीरिक संबंध बनाए और फिर दोनों का झगड़ा हो गया. इसी दौरान उसके दोस्त वेद प्रकाश ने युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल किया. दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.




