यूपी

बांसुरी की धुनों के साथ संयुक्त बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की हुई शपथ

पीलीभीत। संयुक्त बार एसोसिएशन पीलीभीत के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने बारी बारी से अपने अपने पद की शपथ ली। इस दौरान अधिवक्ताओं ने गजल, शेयर शायरियों व अपने विचारों से कार्यक्रम अतिथियों का स्वागत किया, प्रसिद्ध बांसुरी वादक एडवोकेट दिनेश यादव ने अपने पद उच्च उपाध्यक्ष की शपथ ली और अपने दैवीय फन बांसुरी की तानों से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। बांसुरी की धुन “आने से उसके आए बहार जाने से उसके जाए बहार” से माहौल प्रफुल्लित किया। सभी अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों, जजेज ने दिनेश यादव की बांसुरी के गीत को सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *