यूपी

योगेन्द्र गंगवार बने प्रदेश संगठन मंत्री

नीरज सिसौदिया, बरेली 
भारतीय जनता पार्टी प्रणित भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ कार्यालय में हुई एक सभा में सर्व सम्मति से त्याग,समर्पण एवं कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण योगेन्द्र कुमार गंगवार को प्रदेश संगठन मंत्री उ.प्र. बनाया गया। सभी पदाधिकारियों ने नए पद के लिए उनको बधाई एवं सम्मान दिया। साथ ही योगेंद्र कुमार गंगवार ने सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन धुरिया, राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश महामन्त्री पं.मनीष मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. श्रीराम पाठक, क्षेत्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सोम, क्षेत्रीय मंत्री योगेश माहेश्वरी एवं प्रदेश के समस्त सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे। योगेन्द्र गंगवार ने कहा कि हम इस महासंघ को जन-जन तक पहुंचाकर जनता की सेवा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सपना है हर हाथ को काम और हर श्रमिक को सम्मान I
योगेन्द्र गंगवार पूरे उत्तर प्रदेश मे बूथ लेविल तक डाटा बेस तैयार करेंगे, जिससे राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके, योगेन्द्र सदैव श्रमिकों कामगारों एवं कर्मचारियों के हित के लिए हर संभव कार्य करेंगे. शीर्ष नेतृत्व का बहुत बहुत आभार |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *