यूपी

आरएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवक व भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री का कोरोना से निधन

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
राष्ट्रीय स्वयंसेवक सेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक और भाजपा के प्रदेश सह संगठन मंत्री भवानी सिंह का आज हैदराबाद में निधन हो गया. वह कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज उनकी मौत हो गई. उनके निधन पर प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल और वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना मम्मा कातिब ने गहरा दुख व्यक्त किया है. बता दें कि भवानी संघ लंबे समय से संघ से जुड़े रहे. उन्होंने ब्रज प्रांत में अहम दायित्व संभाला. संघ मेें उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें प्रदेश सह संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

भवानी सिंह 2013 में बरेली आये थे ब्रज क्षेत्र के संगठन मंत्री बनकर। उनके कार्यकाल के दौरान ही कुछ समय के लिए भाजपा ने अपने संगठनात्मक ढांचे में कुछ बदलाव किया और ब्रज क्षेत्र को बांटकर पांचाल क्षेत्र कर दिया, जिसके वह पहले संगठन मंत्री बने थे। हालांकि यह संगठनात्मक ढांचा लम्बे समय तक नहीं रहा। यहां क्षेत्रीय संगठन मंत्री रहते उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी कामयाबी दिलाई। इसकी तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। वह कुशल नेतृत्व वाले, दूरदर्शी भाजपा नेता थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *