देश

कोरोना काल में सस्ता हुआ सोना, नौ हजार तक कम हुए दाम, आप भी खरीदें, पढ़ें क्या है वजह

एजेंसी, नई दिल्ली
कोरोना काल में जहां सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छूने लगे हैं वहीं सोने की कीमतों में जबरदस्त कमी देखने को मिल रही है. बुधवार को एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा 0.18% की गिरावट के साथ 47,548 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. मंगलवार को सोना 47,640 प्रति 10 ग्राम के निशान पर बंद हुआ था.
चांदी की कीमतों में भी आज भारी कमी दर्ज की गई है. चांदी वायदा 0.60% की गिरावट के साथ 71,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.
भारतीय बाजार में लगातार दूसरे दिन बुधवार को सोने के दाम (Gold Silver Price) में गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा 0.18% गिरकर 47,548 प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी वायदा 0.60% गिरकर 71,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. आपको बता दें कि अगस्त 2020 में सोना 56,200 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था. उस हिसाब से तब से अब तक सोना करीब 9,000 रुपये सस्ता हो चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *