यूपी

फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता बने क्षेत्रीय अध्यक्ष बृज प्रान्त, पढ़ेें किस संगठन से जुड़े 

नीरज सिसौदिया, बरेली
भारतीय जनता पार्टी प्रणित भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ कार्यालय में हुई एक सभा में वर्ल्ड फेमस वॉलीबुड अभिनेत्री  दिशा पाटनी के पिता एवम पूर्व पुलिस उपाधीक्षक जगदीश सिंह पाटनी को क्षेत्रीय अध्यक्ष – बृज प्रान्त (उ.प्र.) बनाया गया। सभी पदाधिकारियों ने नये पद के लिए उनको बधाई दी, इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन धुरिया, राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश महामन्त्री पं.मनीष मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री योगेन्द्र गंगवार एवं समस्त सम्मानित पदाधिकारियों का जगदीश सिंह पाटनी ने आभार प्रकट किया । साथ ही कहा, कि हम इस महासंघ को जन-जन तक पहुंचाकर जनता की सेवा करेंगे,और बृज प्रान्त में बूथ लेविल तक डाटा बेस तैयार करेंगे, जिससे राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके,जगदीश सिंह पाटनी सदैव श्रमिकों कामगारों एवं कर्मचारियों के हित के लिए हर संभव कार्य करेंगे, शीर्ष नेतृत्व का बहुत बहुत आभार.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *