देश

घबराइये मत, मेडिकल सप्लाई लेकर सुबह-सुबह पहुंच गया है फ्रांस का विमान, राहत की उम्मीद बढ़ी

एजेंसी, नई दिल्ली
कोरोना के गहराते संकट के बीच दुनियाभर से मदद के हाथ बढ़ने लगे हैं. ब्रिटेन और अमेरिका के साथ ही फ्रांस से भी मदद आने लगी है. रविवार सुबह फ्रांस से एयर कार्गो का एक जहाज मेडिकल सप्लाई लेकर नई दिल्ली पहुंचा. यह विमान सुबह लगभग सात बजे दिल्ली पहुंचा. इस मेडिकल सप्लाई के आने से इंजेक्शन और जरूरी दवाओं के संकट से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. अभी कुछ और मदद विदेशों से मांगी गई है. जल्द ही अन्य देशों से भी मदद आने की संभावना जताई जा रही है.


बता दें कि कोरोना मरीजों को दवा से लेकर बेड और ऑक्सीजन तक की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. इन्हीं समस्याओं को देखते हुए विदेशों से मदद मांगी गई है और बाहरी देश भारत की मदद को आगे भी आ रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *