पंजाब

इंस्पेक्टर की बेटी को बीच सड़क पर घेरा, कपड़े फाड़े, पढ़ें क्या है पूरा मामला?

जालंंधर : पंजाब में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब पुलिस वालों के बच्चे भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं. ताजा मामला जालंधर जिले का सामने आया है जहां पंजाब पुलिस के एक इंस्पेक्टर की बेटी से बीच सड़क पर अभद्रता का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता लुधियाना में थानेदार हैं.

पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि वह शादीशुदा है और उसकी आठ माह की बेटी भी है. बेटी की तबीयत खराब होने पर वह अपने रिश्ते के भाई के साथ फिल्लौर के डॉक्टर को दिखाने गई थी. शाम करीब साढ़े तीन बजे जब वह अपने गांव गन्ना पिंड जा रही थी तो गांव के ही गुरप्रीत गोपा और लव ने उनकी बाइक के आगे मोटरसाइकिल लगा दी. उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके भाई को पीटना शुरू कर दिया. जब थानेदार की बेटी ने बीच बचाव किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए. इसके बाद गोद में पकड़ी बच्ची को लेकर वह घर की तरफ भागी तो आरोपी तेज धार हथियार लेकर उनके पीछे दौड़ पड़े. इतना ही नहीं आरोपियों के साथियों ने ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *