यूपी

डेगागढ़ा से गिरफ्तार युवक निकला गैंगस्टर, अमन साहू गिरोह का है सदस्य

कुमार अभिनंदन, बोकारो थर्मल
बेरमो के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित डेगागढ़ा के एक मुर्गी फार्म से गिरफ्तार युवक गैंगस्टर अमन साहू गिरोह का सदस्य निकला। रांची, गिरीडीह और चतरा पुलिस ने 14 जुलाई की रात डेगागढ़ा स्थित पुरनी पोखर के एक मुर्गीफारम से मोबाइल लोकेशन के आधार पर तीन लोगों को उठाया था। पूछताछ के बाद एसआईटी ने नारायणपुर निवासी सह मुर्गीफार्म के संचालक घनश्याम महतो सहित एक अन्य को रविवार की रात छोड़ दिया। मुर्गीफार्म से गिरफ्तार डुमरी थाना क्षेत्र के कल्हाबार पंचायत के गोलगो-अंबाडीह निवासी कैलाश महतो का बेटा सेवचंद महतो को चतरा जेल भेज दिया गया।
क्या है मामलाः रांची के नामकुम से हथियारों के जखीरें की बरामदगी मामलें में राज्य पुलिस ने एक एसआइटी टीम का गठन किया था। एसआइटी की टीम ने गैंगस्टर अमन साहू के सदस्यों पर निगरानी कर रही थी, इसी बीच गैंगस्टर अमन साहू के एक सदस्य सेवचंद महतो ऊपरघाट के डेगागढ़ा के पुरनीपोखर स्थित एक मुर्गीफारम में छिपकर रहता था। जिसकी तलाश पुलिस मोबाईल लोकेशन के आधार पर 14 जुलाई की अहले सुबह गिरफ्तार कर अपने साथ चतरा ले गयी थी। पुलिस की पुछताछ में गिरफ्तार युवक ने गैंगस्टर अमन साहू का सदस्य बताया। इसके बाद पुलिस ने इसे जेल भेज दिया। इसके अलावे अन्य पांच लोगों को जेल भेजा गया। जिसमें लातेहार जिले के डुरूआ गांव निवासी निक्की यादव ऊर्फ आकाश ऊर्फ मुखिया, दिलीप सिंह ऊर्फ शाका, गिरीडीह के डुमरी थाना क्षेत्र के गोलगो-अंबाडीह निवासी कैलाश महतो का बेटा सेवचंद महतो, राजधनवार थाना क्षेत्र राजधनवार निवासी मणीकांत पांडेय, हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू निवासी राजकुमार तुरी, आकाश कर्मकार शामिल है।इन गैंगस्टरों पर लातेहार व टडंवा के थानों में पांच मामले रंगदारी का दर्ज है।
क्या-क्या बरामद हुआ- गिरफ्तार गैंगस्टरों के निशानदेही पर 7.62बोर का दो पिस्टल, चार मैगजीन व 48 कारतूस, 7.65बोर का चार पिस्टल, दो मैगजीन व 12 कारतूस, दो चोरी की बाइक सहित तीन मोबाइल व एक पावर बैंक पुलिस ने बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *