यूपी

भाजपा का कुनबा बढ़ाने में जुटे प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, कहीं कैंप लगाया तो कहीं कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली
भारतीय जनता पार्टी की जीत का आधार उसका मजबूत संगठन और कार्यकर्ता ही हैं। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में वर्ष 2022 में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने पूरी ताकत अपना कुनबा बढ़ाने में झोंक दी है। बड़े-बड़े नेता भी अब भाजपा के सदस्यता अभियान में तन मन और धन से कूद पड़े हैं। ऐसे ही एक नेता हैं प्रदेश सह कोषाध्यक्ष और 125 बरेली कैंट विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार संजीव अग्रवाल। संजीव अग्रवाल पिछले काफी समय से भाजपा की नीतियों को जनता के बीच ले जाने का काम तो कर ही रहे थे, अब बरेली जिले में सदस्यता अभियान में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

 

मेरा परिवार, भाजपा परिवार सदस्यता अभियान को सार्थक बनाने के उद्देश्य से आज आनंद आश्रम में संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी तादाद में लोग पहुंचे और आधिकारिक तौर पर भाजपा के सदस्य बन गए। इसके अलावा संजीव अग्रवाल ने आज मढ़ीनाथ मंडल की कार्यशाला में भी शिरकत की जिसमें सदस्यता अभियान और नए वोटर बनाने पर जोर दिया गया।


आनंद आश्रम में आयोजित सदस्यता शिविर में महानगर अध्यक्ष डा. कुल मोहन अरोरा, महानगर महामंत्री प्रभु दयाल लोधी, वरिष्ठ पदाधिकारी राज बहादुर सक्सेना, महानगर उपाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, महानगर उपाध्यक्ष अरुण कश्यप, महानगर कोषाध्यक्ष राज अग्रवाल, महानगर महामंत्री तृप्ति गुप्ता, महानगर मंत्री अमरीश कठेरिया, महानगर मंत्री सोनू कालरा, महानगर सह कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, कालीबाड़ी कैंट मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी, मणिनाथ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मौर्य, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल अध्यक्ष कन्हैया राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष हर्षित गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष कमल बंसबाल, मंडल महामंत्री अमर सिंह राठौर, मंडल महामंत्री गौरव सक्सेना, मंडल उपाध्यक्ष नीरज रस्तोगी, मंडल मंत्री सुरेश रस्तोगी व अन्य मौजूद रहे।


वहीं, भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान और नए वोटर बढ़ाने के विषय में आज मणिनाथ मंडल की कार्यशाला बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल शामिल हुए। पार्षद त्रिलोकी सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

इस मौके पर मंडल प्रभारी राज बहादुर सक्सेना, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मौर्य, महानगर उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, पार्षद सुभाष वर्मा, पूर्व पार्षद रामनिवास आर्य, मंडल महामंत्री श्याम चौहान, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा भावना गौतम, निवर्तमान महानगर मंत्री सुशील सक्सेना, धर्मेंद्र महंत गिरी, धर्मेंद्र शर्मा, पवन सहानी और शक्ति केंद्र प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक व बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *