यूपी

सवर्ण अधिवेशन में सवर्ण आयोग की उठी माँग

Share now

बरेली। सवर्ण महासंघ फाउंडेशन की ओर सहकारिता भवन, विधान सभा मार्ग लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र त्रिपाठी एवं प्रदेश अध्यक्ष अवनीश पाठक के नेतृत्व में सवर्ण अधिवेशन में दुनिया भर के सवर्णों ने भाग लेकर सवर्ण आयोग की स्थापना के लिए माँग की।

मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार श्री आलोक रंजन, विशिष्ट अतिथिगण संत करपात्री जी महाराज( सिद्धपीठ जानकी कुंज स्वर्गद्वार ,अयोध्या),श्री सूर्य कुमार शुक्ला (पूर्व डी. जी.पी.,उ. प्र.)एवं डॉ अविनाश मणि (उपाध्यक्ष अमेरिका)रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उपमेंद्र सक्सेना एड.(बरेली)ने किया।
माँ शारदे के दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
अधिवेशन में जरूरतमंद आई. आई. टी. छात्र की वार्षिक फ़ीस जमा कर अन्य अब तक किए गए संस्था के कार्यों का व्योरा राष्ट्रीय प्रचारक अभय ओझा ने प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम में सामाजिक, पत्रकारिता एवं जोतिषी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी -मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया जिसमें रश्मि पांडेय (सुनहरी छाँव -संस्था),कृष्ण बहादुर सक्सेना,भारत समाचार चैनल के नक्षत्र कार्यक्रम के प्रतिष्ठित ज्योतिषी पं. राजीव शुक्ला एवं वरिष्ठ पत्रकारगण सर्वश्री अशोक मिश्रा, भाष्कर दुबे, रतिभान त्रिपाठी, मनोज मिश्रा, विश्वास स्वरूप अग्रवाल, श्रीधर अग्निहोत्री, सिद्धार्थ कलहंस, टी. बी. सिंह, डी.पी.शुक्ला, अशोक टन्डन, विजय उपाध्याय, सास्वत तिवारी, जय कुमार सिंह, विवेक कुमार,ज्ञानेंद्र शुक्ला एवं अभिषेक रंजन आदि को उत्तरीय,प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर संस्था पदाधिकारियों ने सम्मानित किया ।
कार्यक्रम के उत्कृष्ट संचालक के लिए एडवोकेट उपमेंद्र सक्सेना को राजस्थान की प्रदेश अध्यक्षा ज्योत्सना जैन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष  गजेंद्र त्रिपाठी आदि पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।


कार्यक्रम में ठा. ओम प्रकाश सिंह ( राष्ट्रीय संयोजक),डॉ दिनेश पुरोहित (अंतरर्राष्ट्रीय संयोजक),ठा. किरण पाल सिंह(राष्ट्रीय महासचिव),डी. डी त्रिपाठी(राष्ट्रीय महासचिव) डॉ राजेश गर्ग (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) सुखदेव अवस्थी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), दीपक।अग्रवाल (प्रदेश संयोजक) रश्मि त्रिवेदी (राष्ट्रीय सचिव),संतोषी चौधरी प्रदेश अध्यक्षा-उड़ीसा)आरती अग्रवाल (अध्यक्षा-कटक),नेहा त्रिवेदी, निशि सिंह, डॉ हेम प्रभा मिश्रा, शालिनी चौबे, शालिनी तिवारी,राघवेंद्र मिश्रा, दुर्गेश तिवारी,मुन्ना लाल मिश्रा आदि विभिन्न राज्यों से कार्यक्रम में आए पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए।

दिनांक-28-11-21

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *