यूपी

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी हुए चित्रांश कुल गौरव सम्मान से सम्मानित

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा परिवार द्वारा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी के निवास नेहरू पार्क,निकट सूद धर्मकांटा, बरेली पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश जौहरी को उनके द्वारा कायस्थ समाज के हित में किये गए अविस्मरणीय योगदान के लिए चित्रांश कुल गौरव की उपाधि से नवाजते हुए दोशाला उड़ा कर,भव्य माल्यापर्ण कर,स्मृतिचिन्ह देकर मुख्य अतिथि शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना,मंडल अध्यक्ष गोविंद सक्सेना ऐड. आदि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.रजनीश सक्सेना ने डॉ. दिनेश जौहरी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से उपस्थित जनों को रूबरू कराते हुए डॉ. दिनेश जौहरी को चित्रांश कुल गौरव बताया।

मुख्य अतिथि शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने डॉ. दिनेश जौहरी के कायस्थ समाज के हित में किये गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। महासभा द्वारा सम्मानित किये जाने पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी ने महासभा के प्रयासों की सराहना करते हुए आशीर्वाद स्वरूप महासभा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन महामंत्री अनूप कुमार सक्सेना ने व्यक्त किया। संयोजन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना का रहा।अन्त में आभार जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना ने व्यक्त किया।इस अवसर पर शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, मंडल अध्यक्ष गोविंद सक्सेना ऐड. जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना, पंकज सक्सेना,महामंत्री अनूप कुमार सक्सेना, कोषाध्यक्ष रिंकेश सौरखिया, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सक्सेना, मनोज सक्सेना, विवेक चित्रांश, चमन सक्सेना, अंकुर सक्सेना, प्रभा जौहरी, पूनम सक्सेना, ममता जौहरी,नीलम रानी, अल्का सक्सेना, अंशुल जौहरी, मोहित जौहरी, अक्कू सक्सेना आदि ने डॉ. दिनेश जौहरी जी का भव्य माल्यापर्ण कर स्वागत एवं सम्मानित किया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *