यूपी

सपा नेता नसीम अहमद ने भोजपुर सहित कई गांवों का किया दौरा, बदहाली देख सरकार पर साधा निशाना

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता व संभावित प्रत्याशी नसीम अहमद ने आज भोजपुर सर्वसुख ,हिष्मा व भुडुआ आदि गांव में जनसंपर्क करते हुए कहा कि लाल टोपी का डर भाजपा नेताओं में घर कर गया है। उनको अब अपने राजनीतिक अस्तित्व का खतरा महसूस होने लगा है। भाजपा की लाल बत्ती गुल होने वाली है। इस सच्चाई से भाजपा अच्छी तरह परिचित हो गई है तभी वह समाजवादी पार्टी पर अनर्गल आरोप लगाने लगी है।


भारतीय संस्कृति का जब-तब दम भरने वाले भाजपा नेताओं को पता नहीं यह जानकारी है कि नहीं कि हनुमान जी का रंग लाल है। सूरज का रंग लाल है। हर एक के जीवन में लाल रंग है। लाल रंग बदलाव का भी है। खून का भी रंग लाल है। इस सबकी भाजपा को समझ नहीं है क्योंकि उसकी नीतियां तो नफरत फैलाने वाली है। काली टोपी वाले यह नहीं समझ पाएंगे क्योंकि उनकी सोच संकीर्ण है।
भाजपा नेताओं को देश की भावनाओं से कोई लेना देना नहीं। किसानो- नौजवानों की समस्याओं के प्रति उसका रूख उपेक्षापूर्ण है। किसानों से किए गए वादों को भाजपा भूल गई है। यही नहीं उसने अपने चुनाव संकल्प पत्र में जो वादे किए थे उन्हें भी वह कूड़े के ढेर में डाल चुकी है। नौजवानों को रोजगार के झूठे आंकड़ों से भ्रमित किया जाता है।

संसदीय जनतंत्र में भाषा और व्यवहार की मर्यादा से दल और व्यक्ति का परिचय होता है। भाजपा नेतृत्व में भाषा का संयम मिटता जा रहा है। उसका आचरण भी मर्यादा लांघता नज़र आने लगा है। लोकतंत्र का एक प्रमुख अंग सत्तापक्ष के बाद विपक्ष होता है। भाजपा सŸाा के अहंकार में इतना डूब गई है कि वह विपक्ष को लांछित करने से नहीं चूकती है। सत्ताशीर्ष से विपक्षी नेताओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर व्यक्तिगत आरोप लगाया जाना लोकतंत्र में अवांछनीय है।


सच तो यह है कि भारतीय जनता पार्टी सन्2022 के चुनावों में हार की आशंका से इतना भयभीत है कि वह अपना विवेक और संयम दोनों खो चुकी है। उसने लोकलाज भी छोड़ दी है। जनता ने तय कर लिया है कि वह भाजपा के अब तक के जनविरोधी कामों के लिए मतदान में उसका सफाया करके ही दम लेगी। इस मौके पर सपा नेता नसीम अहमद के साथ मुख्य रूप से इस्माइल सैफी, सूरज पाल मौर्य, विकास गंगवार,ऋषिदेव गंगवार,लालता प्रसाद मौर्य, सुनील कश्यप, विजेंद्र पाल, नाज़िम अंसारी, मोहम्मद सलीम,मोहम्मद रिज़वान, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद सुलेमान, शमसुल हसन,अनीस अहमद,सिराज अहमद, रेवती प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *