यूपी

बहेड़ी में कोई विकास कार्य नहीं हुए :नसीम अहमद

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

समाजवादी पार्टी बरिष्ठ नेता व संभावित प्रत्याशी नसीम अहमद ने बहेड़ी क्षेत्र के दर्जनों गांव का दौरा करते हुए कहा कि बहेड़ी क्षेत्र में कोई भी विकास के कार्य नहीं कराए गए हैं बल्कि भाजपा के मंत्री समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए कार्यों का फीता काटने में जुट गए हैं लेकिन बहेड़ी क्षेत्र की जनता अब समझ चुकी है कि विकास कार्य क्या होते हैं और विनाश कार्य क्या होते हैं इसलिए आने वाले 2022 के चुनाव जनता समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है इस दौरान सपा नेता नसीम अहमद ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की कुनीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। प्रधानमंत्री जी देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन बनाने का सपना दिखाते रहे हैं। पर आज तक इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाने का उन्होंने संकेत नहीं दिया है। यह भी नहीं बताते कि अब तक देश कितने ट्रिलियन तक पहुंचा हैं। उनके कथित ‘उपयोगी‘ मुख्यमंत्री जी प्रदेश के लिए एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का ढिंढोरा पहले पीट रहे थे अब इशारे में भी उसका नाम नहीं ले रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि उत्तर प्रदेश आगे बढ़ने के बजाय पीछे जा रहा है।
भाजपा सरकार के पास अब एक ही काम रह गया है विपक्ष को बदनाम करना और उसके नेताओं पर व्यक्तिगत अमर्यादित टिप्पणियां करना। भाजपा के बड़े नेतओं ने अपना संयम खो दिया है और वे छिछले बयानों से अपनी संकीर्ण मानसिकता दिखा रहे हैं। अपनी सरकारी संस्थाओं के जरिए भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश करना चाहती है। समाज का हर तबका भाजपा के धोखे और झूठ से त्रस्त हैं। जनता उसकी सच्चाई जानने लगी है इसलिए वह जनता की समस्याओं को हल करने और चर्चा करने तक से भाग रही है।
बिना सरकारी तंत्र के भाजपा नेतृत्व अब आम जनता में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा हैं। लोग महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, गन्ना किसानों के बकाया भुगतान और किसानों की आय दोगुनी करने के वादे के साथ किसानों को फसल का लाभप्रद मूल्य दिलाने को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। लोगों को भरोसा दिलाया गया था कि भाजपा सरकार बनने पर महंगाई रूकेगी, नौजवानों को यूपी में 70 लाख नौकरियां मिलेंगी। किसानों का सम्मान होगा, बहन-बेटियों की सुरक्षा होगी। भाजपा के इस धोखे और झूठ की कलई खुल चुकी है और जनता इसका जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।
भाजपा के विधायक ने अपने कार्यकाल का पूरा समय केवल जबानी जमाखर्च और जुमलोें से लोगों की बहकाने में ही बिताया है। जो भी काम हुए वे समाजवादी सरकार में हुए। जो काम जहां रूक गया था वहां आज भी अधूरा पड़ा है। जनता को विश्वास है कि समाजवादी सरकार आने पर ही किसानों का भला होगा। नौजवानों के लिए रोजगार का इंतजाम होगा, व्यापारियों को सरकारी शोषण से मुक्ति मिलेगी और छात्र-छात्राओं का जीवन संवरेगा यानी प्रदेश में खुशहाली आएगी। समाजवादी नेतृत्व पर जनता का भरोसा इसलिए भी है कि वह जो कहते हैं, वही करते हैं और जो कर सकते हैं वही कहते है।
भाजपा राज में जनता को सिर्फ जिल्लत और परेशानियां ही मिली है। लोग भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं। महिलाएं अपमानित और असुरक्षित महसूस करती हैं। अपराधी बेखौफ हैं और प्रशासन असहाय बना दिया गया है। भाजपा न तो लोकतंत्र और नहीं संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान करती है। इसलिए अब प्रदेश की जनता भाजपा को और बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। लोकतंत्र के विरूद्ध भाजपा का कोई भी षड्यंत्र कामयाब नहीं हो सकेगा। भाजपा लाख कोशिश कर ले, लेकिन विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा की ऐतिहासिक पराजय सुनिश्चित है। इस दौरान सपा नेता नसीम अहमद के साथ सभासद ताहिर पप्पू,परवेस सेठ,कमाल अंसारी, ज़ुबैर मंसूरी, नफीस अंसारी, अरगून साबिर, जलीश अंसारी, सुनील कश्यप, भगवान दास सागर,अरुण सागर, भूपेंद्र गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *