यूपी

बरेली में सबसे ज्यादा दल बदलने वाले नेता हैं प्रवीण सिंह ऐरन : अजय शुक्ल

(प्रेस विज्ञप्ति), बरेली

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने अपने निज निवास पर आयोजित विशेष प्रेस वार्ता में कहा कि चुनावी माहौल में आयाराम-गयाराम की राजनीति लगी रहती है, प्रवीण सिंह ऐरन बरेली जिले के सबसे ज्यादा पार्टी बदलने वाले नेता हैं आज वे चौथी पार्टी में गए हैं। यह दर्शाता है कि ऐरन दंपति केवल निजी स्वार्थ के लिए राजनीति करते हैं ना कि समाज की सेवा के लिए। प्रवीण सिंह ऐरन ने लगातार कांग्रेस पार्टी को अपने इर्दगिर्द रखने की कोशिश की और जब हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बल मिलना शुरू हुआ तो ये घबरा गए। कांग्रेस पार्टी के ही बलबूते पर प्रवीण सिंह ऐरन सांसद रहे इनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन मेयर बनी लेकिन उसके बावजूद भी इन्होंने न कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया न कभी उनके साथ खड़े दिखे। जिसका परिणाम यह हुआ कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने 2017 के विधानसभा चुनाव में व उसके बाद मेयर के चुनाव में इनका टिकट काटने का काम किया, जिसके बाद इन्होंने मेयर के चुनाव में मेरे खिलाफ प्रचार किया और 2017 के विधानसभा चुनाव में भी ऐरन दंपति ने टिकट न मिलने पर पार्टी के प्रत्याशियों को नुकसान पहुँचाया।

प्रवीण सिंह ऐरन व सुप्रिया ऐरन के जाने से आज पार्टी के कार्यकर्ता खुद को आजाद महसूस कर रहे हैं और पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूती से लड़ेगी व जनपद के सभी कांग्रेसी खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर इनके टिकट पर पुर्नविचार हो रहा था, जिससे डर कर ये हताशा व निराशा स्वरूप समाजवादी पार्टी में भाग गए। ऐरन दंपति का यह कदम उनक्स राजनीति जीवन के ताबूत में अंतिम कील साबित होगा।


इस दौरान AICC सदस्य प्रेम प्रकाश अग्रवाल, योगेश जौहरी, AICC सदस्य नवाब मुजाहिद हसन खां, हर्ष बिसारिया, विजय मौर्या, तबरेज खान, मोईद खान, डॉ सरवत हुसैन, अनिल देव त्रिवेदी, हाजी ज़ुबैर, मुन्ना कुरैशी, नासिर अब्बासी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *