यूपी

डीएम से भाकियू (भानू) के प्रतिनिधि मण्डल की वार्ता

प्रयागराज। करछना तहसील प्रशासन द्वारा भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों के साथ किए गए दुव्र्यवहार पर सोमवार को जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी से वार्ता की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर लेखपालों और वहां उपस्थित अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।
बता दें कि रविवार को प्रभारी मंत्री प्रयागराज डा. महेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपने के बाद जिलाधिकारी ने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों को मिलने के लिए बुलाया था जिसमें भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश महासचिव डॉ. बीके सिंह के नेतृत्व में करीब 50 किसानों का प्रतिनिधिमंडल सुबह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और उनसे मिलकर के दो दिन पहले हुई किसानों के साथ अभद्रता और दुव्र्यवहार के लिए कार्यवाही करने की मांग की गई।
वहीं शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के मंडल महासचिव केके मिश्र एवं किसान प्रतिनिधि कृष्णानंद शुक्ला क्षेत्र में ओलावृष्टि और बे-मौसम बारिश से नष्ट हुई फसलों की मुआवजे के लिए तहसील करछना की एसडीएम आकांक्षा राणा को ज्ञापन सौंपने गए थे। उसी दौरान एसडीएम ने ज्ञापन लेने से मना किया तो मंडल महासचिव केके मिश्र ने आग्रह किया कि किसान संकट में है ओलावृष्टि हुई है और भारी बेमौसम बारिश से फसलों को बहुत तगड़ा नुकसान हुआ है आप ज्ञापन लेकर के तत्काल सर्वेक्षण कराएं और किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ एवं देवी आपदा के तहत उन्हें मुआवजा दिलाने का काम करें। जिलाधिकारी से वार्ता करने गए. प्रतिनिधिमंडल में मंडल अध्यक्ष राजीव चंदेल, मण्डल मीडिया प्रभारी अभय शंकर पाण्डेय, जिला संरक्षक राजेंद्र तिवारी दुकान जी, कौंधियारा ब्लॉक के युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष सतीश दुबे महाकाल सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *