यूपी

2022 में उत्तर प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी : नदीम कुरैशी

बरेली(प्रेस विज्ञप्ति) : मुस्लिम सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवी नदीम कुरैशी हुए समाजवादी पार्टी में शामिल,नदीम कुरैशी ने समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबु आसिम आज़मी की मौजूदगी में थामा सपा का दामन कुरैशी के साथ मुस्लिम सेवा संघ के सैकड़ो कार्यकर्ता भी हुए शामिल बरेली परिवर्तन यात्रा जनसभा में सपा की सदस्यता लेते हुए नदीम कुरैशी ने कहा मुस्लिम सेवा संघ उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में काम कर रहा है मेरे साथ संगठन के सभी कार्यकर्ता सपा में शामिल हुए हैं मेरे सपा में शामिल होने का एक ही मकसद है सपा को मजबूत करना, जो पार्टियां देश मे नफ़रत फैलाने की राजनीति करती है जनता के बीच जाकर उनकी हकीकत बताई जाएगी,नदीम कुरैशी ने कहा देश मे बढ़ती महँगाई के कारण आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया है युवा बे रोज़गार है 2022 में सपा की सरकार बने इसके लिये जी जान से मेहनत की जाएगी।


इस दौरान पूर्व विधायक सुल्तान बेग,सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव,महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी,डॉ अनीस बेग,पूर्व मंत्री आबिद खान,पार्षद कय्यूम खा मुन्ना,मुजाहिद खान,अल्ताफ हुसैन,समीर कुरैशी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *