यूपी

राजनाथ सिंह के बेटे ने की प्रभावी मतदाता, बरेली से शामिल हुए डा. प्रमेंद्र माहेश्‍वरी

नीरज सिसौदिया, बरेली
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र ने नोएडा में प्रभावी मतदाता गोष्‍ठी के माध्‍यम से भाजपा को जिताने की अपील की। इसमें विभिन्‍न जगहों से पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। बरेली से भाजपा चिकित्‍सा प्रकोष्‍ठ के प्रदेश सह संयोजक डा. प्रमेंद्र माहेश्‍वरी भी इस गोष्‍ठी का हिस्‍सा बने।


डा. प्रमेंद्र माहेश्‍वरी ने बताया कि उक्‍त गोष्‍ठी का आयोजन नोएडा के आईएमए भवन में किया गया था। इसमें बड़ी संख्‍या में चिकित्‍सक उपस्थित हुए। इस दौरान उन्‍हें पिछले पांच वर्ष के दौरान योगी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया गया। पांच वर्ष के दौरान सुरक्षा, सुशासन और संकल्‍प की बात की गई। साथ ही यह भी बताया गया कि आगामी 25 वर्षों को बेहतर बनाने के लिए अगले पांच वर्ष के लिए भाजपा क्‍यों जरूरी है।

उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार की लोक कल्‍याणकारी नीतियां, महीने में डबल राशन, शौचालय, पक्‍के मकान, आयुष्‍मान कार्ड जैसे फैसलों ने आम जनजीवन को बेहतर और सरल बनाने का काम किया है। आज प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था पहले से कहीं बेहतर है। गुंडाराज और माफिया राज का अंत हो चुका है। प्रदेश की जनता को भरपूर बिजली मिल रही है। प्रदेश के सभी 25 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्‍सीन की पहली डोज लग चुकी है और 70 फीसदी लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। माफियाओं की संपत्ति जब्‍त की गई है, कुर्की की गई है। महिलाएं सुरक्षित हैं। ऐसे न जाने कितने काम भाजपा सरकार ने किए हैं जिसके कारण आम जनता की जिंदगी बेहतर हो सकी है। इसलिए आने वाले समय को और बेहतर बनाने के लिए भाजपा का फिर से सत्‍ता में आना बेहद जरूरी है। उन्‍होंने सभी चिकित्‍सकों से भाजपा को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। साथ ही अन्‍य लोगों को भी भाजपा को चुनने के लिए प्रेरित करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *