यूपी

स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन पर गोष्ठी का आयोजन

Share now

बरेली : आज जय नारायण विद्यालय के प्रांगण
में स्वच्छ पर्यावरण व स्वस्थ जीवन प्रबंधन के ऊपर एक संगोष्ठी प्रदर्शनी, परिचर्चा, नाट्य रूपांतरण कार्यक्रम, पुरुस्कार कार्यक्रम रवि शर्मा जिला समन्वयक व प्रवीण शर्मा सचिव, इको क्लब के प्रबंधन में संपन्न हुआ। जिसमें एसके कपूर को विज्ञान क्लब के निर्णायक समिति के नियमित सद्स्य के रूप में विषयानुसार ब्याख्यान देने व कविता प्रस्तुत करने का अवसर मिला। विभिन्न विद्यालयों के लगभग 500 विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण संरक्षण की वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जागरूक का अवसर मिला। अन्य प्रबुद्ध वक्ताओं में
शरद कांत जी प्रधानाचार्य विष्णु इंटर कॉलेज।डॉ कैलाश पाठक प्रधानाचार्य
जय नारायण, शिक्षा निदेशक व उप शिक्षा निदेशक डॉ शिव रोहिलखण्ड डेंटल कॉलेज व अन्य विशिष्ट अतिथि गण रहे। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता आयोजित व कार्यक्रम के लिए वक्ताओं के लिए शील्ड, पुस्तकें, स्म्रति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *