देश

द राढ़़ महोत्सव : झारखंडी संस्कृति से सराबोर हुआ ऊपरघाट

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित गोनियांटो मेलाटांड में ‘द राढ़ पीपुल्स’ की और से झारखंड की कला-संस्कृति और परंपरा को बचाए रखने के लिए ‘द राढ़’ महोत्सव का आयोजन किया गया।

महोत्सव का उदघाटन गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो, आजसू नेत्री यशोदा देवी व पद्मश्री मधु मंसुरी ने संयूक्त रूप से अखरा में पूजा-अर्चना कर किए। ‘द राढ़’ महोत्सव में बंगाल, उड़ीसा, पुरूलिया, जमशेदपुर और बोकारो के कलाकारों के द्वारा रातभर झूमर नृत्य, नटुआ नाच, छऊ नृत्य की प्रस्तुति से पूरा ऊपरघाट के ग्रामीण सरोवर हो गए। कलाकारों के लंका पर विजय, विभीषण का वद्व बहुत ही मार्मिक तरीके से प्रस्तुत कर सबकों मंत्रमुग्ध कर दिए। झारखंड के खोरठा गायक पद्मश्री मधु मंसुरी और बिनोद कुमार ‘रसलीन’ की जुगलबंदी का गवाह बन गया गोनियांटो। दोनों ने अपनी-अपनी प्रस्तुती से ग्रामीणों को थिरकने के लिए मजबूर हो गए। पुरूलिया से आए महिलाओं की टीम के झूमर नृत्य की प्रस्तुती पर स्थानीय महिलाऐं भी साथ में थिरकने लगी।

.

‘द राढ़ पीपुल्स’ की और सभी कलाकारों को सम्मानित कर अगले साल होने वाले महोत्सव के लिए आग्रह भी किए। विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि झारखंड की कला-संस्कृति और परंपरा हमारी अनुपम धरोहर है। इसे संजोए कर रखने की जरूरत है। इस तरह के महोत्सव के माध्यम से झारखंडी संस्कृति को आम लोगों को जागृत करने की जरूरत है। पद्मश्री मधु मंसुरी ने कहा कि कला-संस्कृति और परंपरा को बचाए रखने के खासकर आज के युवा पीढ़ी को आगे आने की जरूरत है। झारखंड की परंपरा को अपने हृदय से जोड़ना होगा, अन्यथा हमारी अगली पीढ़ी को यहां की संस्कृति पर पश्चिमी सभ्यता चुन लेंगी। यहां पर मुख्य रूप से शिक्षा मंत्री प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दूबे, तारकेश्वर महतो ‘बांसुरीवाला’ ‘द राढ़ पीपुल्स’ के प्रदेशध्यक्ष गंगा महतो, सचिव संतोष कुमार महतो, सीताराम मांझी, योगेंद्र कुमार रंजन, भेखलाल महतो, गणेश सोरेन, टिकैत कुमार महतो, गंगाराम महतो, कुलदीप महतो, राजेश कुमार महतो, मनोज महतो, खेमलाल महतो, पिंकी देवी, महेंद्र महतो, जितेंद्र महतो, शैलेश कुमार, भोला महतो, श्यामसुंदर महतो, बैजनाथ महतो, नरेश महतो, रामा महतो, फालो महतो, प्यारेलाल महतो, तुलसी प्रसाद सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

Facebook Comments

प्रिय पाठकों,
इंडिया टाइम 24 डॉट कॉम www.indiatime24.com निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता की दिशा में एक प्रयास है. इस प्रयास में हमें आपके सहयोग की जरूरत है ताकि आर्थिक कारणों की वजह से हमारी टीम के कदम न डगमगाएं. आपके द्वारा की गई एक रुपए की मदद भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है. अत: आपसे निवेदन है कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार नीचे दिए गए बैंक एकाउंट नंबर पर सहायता राशि जमा कराएं और बाजार वादी युग में पत्रकारिता को जिंदा रखने में हमारी मदद करें. आपके द्वारा की गई मदद हमारी टीम का हौसला बढ़ाएगी.

Name - neearj Kumar Sisaudiya
Sbi a/c number (एसबीआई एकाउंट नंबर) : 30735286162
Branch - Tanakpur Uttarakhand
Ifsc code (आईएफएससी कोड) -SBIN0001872

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *