देश

गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव : शमीम खां सुल्तानी ने सपा उम्मीदवार के लिए किया गांव-गांव में धुआंधार प्रचार, गिनाईं भाजपा सरकार की नाकामियां

नीरज सिसौदिया, गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ में तीन नवंबर को होने जा रहे विधानसभा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में बरेली के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने अपने समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ सपा उम्मीदवार विनय तिवारी के पक्ष में गांव -गांव जाकर धुआंधार प्रचार किया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों को भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में बताया और सपा उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील भी की। उनके साथ पूर्व विधायक विजयपाल सिंह एवं अन्य लोग भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
शमीम खां सुल्तानी एवं उनकी टीम ने कई गावों का दौरा कर जनसंपर्क किया।
शमीम खाँ सुल्तानी की टीम में रामपाल गौतम राजकुमार गौतम प्यारेलाल सत्यम मिश्रा रामविलास आदि कार्यकर्ता भी बरेली से पार्टी प्रत्याशी विनय तिवारी के समर्थन में प्रचार करने गोला गए थे।

उन्होंने ग्राम मूड़ा जवाहर ग्राम, मढ़िया जवाहर, ग्राम पिपरिया, ग्राम लाडली पुर, ग्राम पन्नापुर, ग्राम रममापुर, बाकरगंज, रामपुर, ग्राम अमीर नगर रसूलपुर राजगढ़ आदि गांवों में प्रचार कर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में वोट और सपोर्ट मांगा।
शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जनता को छलने का काम किया है। सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाने का काम किया है। इस उपचुनाव में भाजपा को सबक सिखाना होगा।
शमीम खां सुल्तानी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में दिन-रात डटे रहे। उन्होंने कहा कि हम जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। जनता का इस सरकार से मोहभंग हो चुका है। भाजपा ने हमेशा धक्केशाही और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके चुनाव जीत है। आम जनता के लिए कुछ नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *