देश

बरेली पहुंचे कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित, सकलैनी, डॉ. खालिद, प्रेम प्रकाश अग्रवाल सहित वरिष्ठ नेताओं ने किया स्वागत

नीरज सिसौदिया, बरेली

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित शुक्रवार को बरेली पहुंचे. यहां सर्किट हाउस में पार्टी के जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, पूर्व डिप्टी मेयर डा. मोहम्मद खालिद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदेव पांडेय सहित अन्य नेताओं ने उनका फूलमाला पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया.

पूर्व डिप्टी मेयर डा. खालिद ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की मजबूती और आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर चर्चा करने आए हैं. प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार बरेली आए हैं. वह संगठन के विस्तार को लेकर पार्टी नेताओं के साथ चर्चा कर रहे थे. हम सभी ने सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया. साथ ही यह भरोसा दिलाया कि आगामी निकाय चुनावों में पार्टी निश्चित तौर पर जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष ने पूरे दमखम से निकाय चुनाव में उतरने का आह्वान किया है. साथ ही जीत की रणनीति को लेकर अहम टिप्स भी दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *