देश

17 वां विशाल चित्रांश समागम, वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा बरेली द्वारा आयोजित 17 वां विशाल चित्रांश समागम, वैवाहिक परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 30 अक्टूबर को श्रीकृष्ण कथा स्थल त्रिवटी नाथ मंदिर, जी आर एम स्कूल के सामने नैनीताल रोड पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल भूपेंद्र सिंह चौधरी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा तथा महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजीव वर्मा, प्रदेश सरंक्षक वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण कुमार तथा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना ने मां सरस्वती व भगवान चित्रगुप्त के चित्रों पर माल्यार्पण -पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। चित्रांश बंधुओं की भीड़ देख गदगद डॉ अरुण कुमार ने कहा कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी यह कार्यक्रम युवा पीढ़ी को समर्पित है।

मुझे मंच से युवाओं का संगम दिख रहा है इस बार लगभग 400 बॉयोडाटा आयें हैं जो उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों से भी आये हैं। जिनको भी शादी अनुदान चाहिए वो भी हम सरकार से दिलवाने का प्रयास करेंगे, पर कोई भी दहेज न लें अपने बच्चों को बेचें नहीं किसी को शादी के लिए कर्जा न लेना पढ़ें। ब्लकि उनकी तरक्की पर ध्यान दें। उन्होंने आगे कहा कि आज इस कार्यक्रम मे बृद्धजन सम्मान समारोह भी हुआ जिसमें 75 वर्ष से अधिक आयु के बृद्धजनो को भी सम्मानित किया गया है। बुजुर्गों का आशीर्वाद हमें जीवन में आगे बढ़ने की ऊर्जा देता है। हम पर सदा आप सबका आशीर्वाद बना रहे। कुछ सम्मानित होने वाले वृद्धजनो में राजेन्द्र पाल सक्सेना, विजय सक्सेना, सूरज प्रकाश सक्सेना, रानी चिंता अन्नपूर्णा, रामेश्ववारि देवी, गोपाल स्वरूप सक्सेना, सर्वेश चन्द्र सक्सेना, रमेश चन्द्र वर्मा, सुमन लता, प्रेम लता भटनागर, सितारा देवी, लक्ष्मी देवी सक्सेना आदि प्रमुख रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अपने वक्तव्य में सबको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पहल सराहनीय है क्यूंकि सामाजिक जीवन में वैवाहिक सम्बन्ध बनाना दुरुह कार्य होता है। इस तरह के आयोजनों के माध्यम से व्यक्ति की दौड़ धूप बच जाती है इस पहल को आगे बढ़ाए आप सबका बेहतर जीवन रहे व सामाजिक जीवन सुलभ हो। मंच पर सांसद धर्मन्द्र कश्यप व संतोष गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल, एम पी आर्य, डी सी वर्मा, डॉ राघवेन्द्र शर्मा, महापौर उमेश गौतम, एम एल सी महाराज सिंह व जयपाल सिंह व्यस्त, सलिल विश्नोई, जिला पंचायत रश्मि पटेल विराजमान रहे। इनके अलावा पार्षद संजय राय, उदित सक्सेना, शालिनी जौहरी, कपिलकांत सक्सेना, सौरभ सक्सेना, सतीश कातिब, पूर्व विधायक डॉ दिनेश जौहरी, उपजा अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, डॉ विनोद पागरानी, शिव कुमार बरतरिया, सम्भव शील, प्रधानाचार्य मनोज कुमार सक्सेना, अधीर सक्सेना के अलावा पंकज सक्सेना, संदीप सक्सेना, मनोज कुमार सक्सेना, आशीष जौहरी, रवि जौहरी, डॉ रितेश सक्सेना, डॉ नीरज सक्सेना, वेद प्रकाश सक्सेना, अंकुर सक्सेना, विमल कुमार सक्सेना, कमलेश कुमार सक्सेना, विकास चित्रांश, प्रदीप कुमार संजय, तरुण सक्सेना, राघवेन्द्र सक्सेना, राकेश चन्द्र सक्सेना, मनीष सक्सेना, विपिन सक्सेना, प्रवीण सक्सेना, नवीन सक्सेना, अनुराग भूषण आदि उपस्थित रहे। महिला मोर्चा से रचना सक्सेना, प्रतिभा जौहरी, नीतू जौहरी, अल्का सक्सेना, रजनी सक्सेना, छाया जौहरी,चित्रा जौहरी,आभा सक्सेना, शिल्पी सक्सेना, विमलेश सक्सेना, अनुराधा सक्सेना आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम के सह संयोजक महासभा के महासचिव अनूप कुमार सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सक्सेना, कोषाध्यक्ष रिंकेश सौराखिया रहे। मंच से काफ़ी लड़के- ल़डकियों ने अपना परिचय दिया, उपस्थित गणमान्य अतिथियों का सम्मान हुआ और बाद में लकी ड्रा भी निकाला गया। अंत में जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना ने सबका आभार व्यक्त किया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *