देश

यूसीसीसी ने की अंडर 16 स्टेट टीम हेतु सिलेक्शन प्रोसेस की घोषणा

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर

उत्तरांचल क्रिकेट कंसेंसस कमेटी द्वारा राज्य की अंडर 16 टीम हेतु इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट सहित पूरी प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित किया है जिसकी जिम्मेदारी उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन (UCA )को दी गई है एवं इसके कन्वीनर रत्नाकरशेट्टी द्वारा UCA के सेक्रेटरी चंद्रकांत आर्य को इसका कोऑर्डिनेटर बनाया हैlइसके रजिस्ट्रेशन फॉर्म 4 एवं 5 सितंबर को जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा प्राप्त होंगे6 से 11 सितंबर तक सभी जिलों के ट्रायल कंप्लीट होंगेl


13 सितंबर तक सभी जिला क्रिकेट एसोसिएशन को जिले की टीम का चयन कर UCCC को भेजना होगाl15 से 25 सितंबर तक स्टेट क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन देहरादून में होगाl
30 सितंबर से चयनित खिलाड़ियों का 10 से 15 दिन का कैंप देहरादून में होगाl
देहरादून की दो टीमों सहित पूरे प्रदेश की 14 टीमें इस क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेंगीl इसमे 4 ग्रुप में टीमे भाग लेंगी जो निम्न प्रकार है ग्रुपAमें देहरादून ब्लु, बागेश्वर, उत्तर काशी ओर चमोली ग्रुपB-में हरिद्वार, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़
ग्रुप C में नैनीताल, चम्पावत, रुद्र प्रयाग ओर तीन
ग्रुप d में रुद्रपुर, पोड़ी ओर दूंन रेड शामिल है यह जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन रावत ने दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *