देश

डीसी दफ्तर की छत पर किसने दी प्रदर्शन की परमिशन : संजय सहगल

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
डीसी दफ्तर के कर्मचारियों द्वारा डीसी दफ्तर की छत पर प्रदर्शन करने के मामले पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्टी के आरटीआई सेल के प्रदेश के वाइस चेयरमैन संजय सहगल ने सवाल खड़े किए हैं|


संजय का कहना है कि जब जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से धरना प्रदर्शन आदि करने के लिए शहर में विभिन्न स्थान चिन्हित किए गए हैं तो फिर डीसी ऑफिस कर्मचारी यूनियन को डीसी कार्यालय की छत पर प्रदर्शन करने की परमिशन आखिर किसने दी| साथ ही उन्होंने यह भी पूछा है कि डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन कॉन्प्लेक्स के अंदर भी उन्हें प्रदर्शन करने की इजाजत किसने दी जबकि कानून सबके लिए एक समान है|

उन्होंने कहा कि छत पर प्रदर्शन के दौरान अगर कोई दुर्घटना हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता? अब देखना यह है कि इसके खिलाफ कार्रवाई कौन करता है डीसी या फिर पुलिस कमिश्नर| साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ड्यूटी के वक्त प्रदर्शन करने वाले सरकारी कर्मचारियों को लेकर सरकार को एक नियम पास करना चाहिए, उनसे शनिवार को छुट्टी वाले दिन भी काम लिया जाना चाहिए| उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी ऐसा करके आम जनता को परेशान करते हैं| जनता की परेशानी के बारे में उन्हें सोचना चाहिए|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *