देश

स्कूल में पढ़ाई चौपट, मिड डे मील में भी घोटाला

एजाज अंसारी, हरलाखी 

हरलाखी प्रखंड के फुलहर पंचायत के सरकारी विद्यालयों की पोल खुल रही है। यहां छात्र छात्राएँ दर्जनों समस्याओं से जूझ रहे हैं। बिहार में सुशासन की सरकार कहा जाता है डबल इंजन की सरकार. तस्वीर में आप साफ साफ देख रहे हैं कि इस स्कूल के बच्चों की जिंदगी कैसे बर्बाद हो रही है. शिक्षा चौपट सी हो गई है. ना तो कभी विभागीय पदाधिकारी इन विद्यालयों को जांच करने जाते हैं और ना ही कोई जन प्रतिनिधि.

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जन अधिकार पार्टी छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया राज ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक लिखित आवेदन देकर जांच कर दोषी शिक्षकों पर कारवांई की मांग की है।जाप नेत्री प्रिया ने बताई है की पंचायत के मध्य विद्यालयों मे पुस्तक,पोसाक,तथा मध्याहन भोजन सही समय पर नहीं दी जाती है।सप्ताह में अधिकांश दिन छात्रों को खिचड़ी ही खिलायी जाती है जिससे बच्चों को मानशिक अवसाद व बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे है। छात्र छात्राएँ रोज स्कूल जाते है परंतु सुयोग्य शिक्षक के अभाव मे बच्चों को माता पिता का नाम भी सही से लिखने नहीं आता सहित अन्य कई गंभीर आरोपों को लेकर कार्रवाई की मांग की है।इस बावत बीडीओ मारकण्डेय राय ने बताया की उक्त मामले की जांच हेतु बीईओ को भेजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *