देश

दो टन कोयला सहित तीन धंधेबाज गिरफ्तार

बोकारो थर्मल, रामचंद्र कुमार अंजाना
बोकारो एसपी चंदन कुमार झा के आदेश पर पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी सुमन कुमार ने छापामारी कर तीन धंधेबाज सहित चार बाइक में लदे अवैध कोयला को जब्त किया हैं। थाना प्रभारी के लगातार कार्रवाई से ऊपरघाट के धंधेबाजों में हडकंप मच गया है। 20 दिसंबर को बुडगड्डा मुख्य सड़क से एक 709 और एक हाइवा डंफर सहित 35 टन अवैध कोयला जब्त किया था। बताया जाता है कि धंधेबाज गोविंदपुर कोलियरी से बाइक से कोयला ले जाकर बिष्णुगढ़ के तिलैया-डोम्बाबेड़ा जंगल में बना अवैध डीपू में जमा करते है। फिर वहां से ट्रकों के माध्यमों से बिहार के मंडियों में भेजा जाता है। अवैध डीपू का संचालन धंधेबाज सुबोध व शमीम करते है।

गिरफ्तार तीनों धंधेबाजों सुशील हेम्ब्रम, रवि हेम्ब्रम व दुलारचंद कुमार मंडल को तेनुघाट जेल भेज दिया गया। सुशील हेम्ब्रम व रवि हेम्ब्रम बिष्णुगढ़ के डोबांबेडा और बंदखारो के रहने वाले है। इस अभियान में थाना प्रभारी सुमन कुमार के अलावा अनि मुणा कुमार राणा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *