देश

बिहार में फहराया गया गया पाकिस्‍तान का झंडा

Share now

मधुबनी। गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां पूरा देश तिरंगे को सलामी दे रहा था वहीं, बिहार में एक जगह ऐसी भी थी जहां पाकिस्‍तान का झंडा फहराकर उसे सलामी दी जा रही थी। इस घटना ने पूरे बिहार को शर्मसार कर दिया। मामला बिहार के मधुबनी जिले का है।
जानकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस की सुबह जहां दिल्‍ली में लालकिले पर तिरंगा लहरा रहा था और मिश्र के राष्‍ट्रपति अल सिसी तक उसे सलामी दे रहे थे। वहीं, बिहार के मधुबनी जिले के सिपाही टोला इलाके में एक शख्‍स पाकिस्‍तान के झंडे को सलामी दे रहा था।

इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने स्‍थानीय पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले तिरंगे को उतारने का काम किया। स्‍थानीय थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही तिरंगा उतार लिया गया था। मामले की जांच की जा रही है। यह झंडा किसने लगाया था और क्‍यो लगाया था, इस संबंध में पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक कोई खुलासा नहीं किया था। एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *